फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Triple talaq To Wife First Write Letter Than Came Home

पहले खत में लिखकर, फिर घर आकर दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

Tue, 04 Feb 2020 11:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Feb 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq To Wife First Write Letter Than Came Home
तीन तलाक पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज की रूही फातमा उर्फ सादिया फातमा ने शौहर नासिर गनी खान, देवर ताहिर और ससुर कलीम के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। रूही का कहना है कि नासिर ने पहले उसे खत में लिखकर तीन तलाक भेजा। इसके बाद वह आया और उसके सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी सिटी दफ्तर पहुंची रूही ने बताया कि ताजगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ रही। तीन में से एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्हें अब चार्जशीट दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है। अब भी जांच आगे नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन


उसने बताया कि मामले में तमाम साक्ष्य हैं। वह उस खत को भी लेकर आई थी, जिसके बारे में उसका कहना है कि इसमें नासिर ने उसे तीन तलाक लिखकर भेजा था। उसका निकाह 16 मई, 2014 को हुआ था। बंगलूरू का रहने वाला शौहर मर्चेंट नेवी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूही ने बताया कि  तलाक वाला खत आठ नवंबर, 2019 को आया था। दिसंबर में शौहर ने घर आकर तलाक दिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामले की जांच के लिए ताजगंज पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। अगर साक्ष्य मिलते हैं तो जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed