{"_id":"5bac7304867a557fff730d89","slug":"tried-to-burn-alive-relatives-of-bjp-mp-ramshankar-katheria-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश, 8 माह के बच्चे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश, 8 माह के बच्चे की हालत नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
आग में गंभीर रूप से झुलसा चार माह का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी को परिवार समेत जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बुधवार की देर रात किसी ने बाहर से दरवाजे बंद कर उनके मकान में आग लगा दी।
मकान के दरवाजे बंद होने के कारण परिवार ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान परिवार के लोग आग में झुलस गए। वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा और उनके पति कमल आवास विकास सेक्टर 11 में परिवार सहित रहते हैं। रात में एक सिरफिरे युवक ने घर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। उमा की आंख खुलने पर पता चला। तब तक पूरे घर मे आग लग चुकी थी।

बाहर से बंद थे मकान के दरवाजे
आग में जलकर राख हुआ लाखों का सामान
- फोटो : अमर उजाला
मकान के दरवाजे बाहर से बंद थे। उमा की सास पुष्पा छत पर गई। वहां का गेट खुला था। वो जोर से चीखी। चीख सुनकर आए पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने छत के रास्ते सीढ़ी लगाकर उमा और उनके परिजनों को निकाला।
आग में पुष्पा, उमा का आठ माह का बेटा पार्थ झुलस गए। उन्हें राम रघु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका कुत्ता मर गया, दो बाइक, एक कार और घर का सामान जल गया। उमा और कमल की शादी 22 फरवरी 2015 को हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। उसकी तस्वीर भी आग में जल गई।
मकान में आग लगाने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसका इस घर मे आना जाना है। पुलिस मामला लेन देन का बता रही है। जानकारी होने पर एडीजी अजय आनंद ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।