बाह। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बाह में एकता पदयात्रा निकाली गई। 10 किमी की यात्रा में हर ओर तिरंगा लहराता दिखा। वंदे मातरम, जय हिंद, भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
रीछापुरा गांव में 1971 की जंग में शहीद हुए शिवकुमार और हरेंद्र सिंह को नमन करने के साथ शुरू हुई एकता पदयात्रा वैदपुरा, उदयपुर कला, कीलपुरा, महुआशाला, खेड़ा राठौर के रास्ते गुमान सिंह पुरा पहुंची। पद यात्रियों का हर गांव और गली में माला पहनाकर सम्मान किया गया। समापन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पद यात्रा राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए आत्मविश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक पक्षालिका सिंह ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के लिए पटेल के योगदान को याद किया। बाह के अमर बलिदानियों को नमन कर भाजपाइयों का उत्साह बढ़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान पूर्वमंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री संतोष कटारा, मानवेंद्र सिंह राठौड, यात्रा संयोजक उमाशंकर माहौर, संतोष सिकरवार, अजय चाहर, सोनू प्रधान, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, शत्रुघ्न भदौरिया, लालू तोमर, उदयभान सिंह, पुलकित भदौरिया, श्याम शर्मा, विनोद सिंह, उमेश सिसोदिया आदि रहे।