फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tributes paid on the death of CDS General Bipin Rawat and colleagues

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और साथियों के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Dec 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid on the death of CDS General Bipin Rawat and colleagues
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 सैन्य अधिकारियों हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर जिले में जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन हुआ। लोगों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित वीर सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं शहर में एक स्थान पर लोगों ने मुंडन करा सीडीएस जनरल रावत और उनके सार्थियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहर के गोलाबाजार में वार्ड नंबर तीन में सभासद बिपिन कठेरिया के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में यहां के लोगों ने मुंडन कराकर देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और साथियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बिपिन कठेरिया, उमेश पाल, शिवनाथ पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। शहर के विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में तमिलनाडु के हादसे में असमयिक काल के ग्रास बने देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत तथा 12 अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने मौन व्रत रखा।
विज्ञापन

करहल। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर नगला मांझ स्थित जन सहयोगी जूनियर हाईस्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण दुबे समेत स्टाफ के सदस्यों व छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक सुल्तानगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली के नेतृत्व में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंडित देवी दयाल हायर स्टडी ऑफ एजुकेशन जेली जिरौली पर आलोक दीक्षित, शैलजा चौहान के साथ स्टाफ के लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। न्याय पंचायत सिमरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर अनुपम शुक्ला के साथ शिक्षक प्रबल चौहान, मोहम्मद नईम, अजीत चौहान, रामकुमार, अवनींद्र आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed