{"_id":"6a6f972bdfef8931c60e3fba","slug":"trees-were-again-sawed-in-vanpur-village-of-ttz-area-agra-news-c-421-1-ag11012-13884-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टीटीजेड क्षेत्र के वानपुर गांव में पेड़ों पर फिर चली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टीटीजेड क्षेत्र के वानपुर गांव में पेड़ों पर फिर चली आरी
विज्ञापन
कागारौल। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के गांव वानपुर में एक बार फिर हरियाली पर आरी चलने का मामला सामने आया है। रविवार को गांव में नहर किनारे खड़े हरे-भरे पेड़ों को काटा गया। टीटीजेड क्षेत्र में खुलेआम पेड़ों की कटाई होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
रविवार को गांव में नहर किनारे कटे पड़े आधा दर्जन से अधिक पेड़ों का किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन माफिया को विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने के कारण अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। लोगों का कहना है कि नहर किनारे वर्षों पुराने पेड़ क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन और राहगीरों को छाया प्रदान करते थे, लेकिन अब उन्हें लगातार काटा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वानपुर में पेड़ों की कटाई की गई थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पेड़ काटे जाने का मामला संज्ञान में है। मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक उपाध्याय, वन क्षेत्राधिकारी किरावली