फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees of Brij: Psyllium plant useful in constipation and gas

बृज के वृक्ष: इसबगोल पौधा कब्ज और गैस में उपयोगी

Thu, 01 Jan 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Trees of Brij: Psyllium plant useful in constipation and gas
ब्रज के वृक्ष- इसबगोल - फोटो : अमर उजाला
आगरा। इसबगोल का पौधा एक लंबी घास की तरह होता है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लांटैगो ओवाटा है। आयुर्वेद और घरेलू चिकित्सा में कब्ज और गैस के उपचार के लिए प्राचीन काल से इसका प्रयोग होता रहा है।
विज्ञापन


आगरा काॅलेज आगरा के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ़ श्याम गोविंद सिंह ने बताया कि इसबगोल बृज क्षेत्र में हर जगह आसानी से मिल जाता है। इस पर पत्तियों के लगभग बराबर बाल आती है। जिसमें बीज होते हैं। इसके बीज के छिलके का उपयोग किया जाता है। उनमें भरपूर फाइबर होता है। सबसे प्रमुख औषधीय उपयोग कब्ज दूर करने में होता है। यह आंतों में पानी सोखकर मल को नरम बनाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। गैस, अपच व एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक होता है। हृदय रोग और मधुमेह में भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed