{"_id":"66c066fb2084db7556043dcf","slug":"trees-become-a-problem-in-etah-city-pedestrians-are-getting-worried-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा शहर में पेड़ बना मुसीबत, राहगीर हो रहे परेशान...सो रहे अधिकारी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा शहर में पेड़ बना मुसीबत, राहगीर हो रहे परेशान...सो रहे अधिकारी; देखें वीडियो
Sat, 17 Aug 2024 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:31 PM IST
सार
चार दिन पूर्व तेज बारिश और हवा की वजह से जीटी रोड पर एक पेड़ गिर गया। इस पेड़ ने रास्ता घेर लिया है। इस वजह से मार्ग अवरुद्ध है। राहगीर परेशान हैं, लेकिन इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
रास्ते में गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा शहर में तहसील सदर के पास चार दिन पूर्व तेज बारिश के साथ चली हवाओं के बीच एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जो अब तक मुख्य मार्ग जीटी रोड का आधा रास्ता रोक कर पड़ा हुआ है। इसकी वजह से कई बार मुख्य मार्ग जीटी रोड पर तहसील के सामने जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों की नींद नहीं टूटी है। जबकि वन विभाग की ओर से पेड़ को हटाने और रास्ता साफ करने की जिम्मेदारी दी गई है। इधर जाम लगने से दोपहर में तमाम स्कूली छात्र-छात्राएं भी फंसे रहते हैं, उनकी भीषण गर्मी में हालत खराब रहती है, लेकिन फिर भी अब तक पेड़ को नहीं हटाया गया है। इसकी वजह से तमाम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन