फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tree fell onto railway line after being hit by truck in agra

आगरा में बड़ा हादसा टला: रेलवे लाइन पर गिरा पेड़, मच गई अफरातफरी; ठेकेदार सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 08:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Feb 2026 08:48 PM IST
सार

आगरा में रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। आननफानन ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद पेड़ को हटाया गया। मामले में ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
tree fell onto railway line after being hit by truck in agra
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के दौरान बिचपुरी में बड़ा हादसा होने से बच गया। रेल लाइन पर कार्य कर रही कंपनी के ट्रक की टक्कर से एक पेड़ ट्रैक पर गिर गया। आनन-फानन में ठेकेदार ने रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि, पांच मिनट में ही पेड़ हटा दिया गया। थाना जगदीशपुरा में रेलवे अधिकारी संजीव कुमार की तहरीर पर कार्य में लगी कंपनी के ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के लिए गिर्राज जी क्रिएटिव (जे.वी.), 40 जी सिद्धार्थ एन्क्लेव, मऊ रोड को ठेका दिया गया है। इसके एलओए सुनील कुमार अग्रवाल हैं। उनके अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ अग्रवाल हैं। 4 फरवरी को ईदगाह बिचपुरी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे के किमी 07/14-15 पर सुबह 06:35 बजे कंपनी का ट्रक (यूपी80 जीटी 4748) बैलास्ट लेकर आया था। पहले से शर्त थी कि सूर्योदय से पहले काम नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद ट्रक सूर्योदय से पहले आया था। 
विज्ञापन


चालक ट्रक को बैक कर रहा था। तभी ट्रक एक सूखे पेड़ से टकरा गया और टक्कर से पेड़ रनिंग ट्रैक पर गिर गया। इसकी सूचना एजेंसी के सुपरवाइजर पवन कुमार ने रेलवे के अधिकारी योगेंद्र कुमार को दी। इसके बाद कंट्रोल ऑफिस ने आने वाली ट्रेनों को रोकने के लिए अधिकारियों को सूचित किया। सूखा होने के कारण जल्द ही पेड़ हटा दिया गया। हालांकि, इसमें कंपनी की लापरवाही सामने आई। ट्रैक के बगल में किसी भी वाहन के आवागमन पर रेलवे अधिकारी योगेंद्र कुमार को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन ठेकेदार व उनके प्रतिनिधि ने निर्देशों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। प्राथमिकी में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ अग्रवाल, सुपरवाइजर पवन कुमार और चालक दयाशंकर को नामजद किया गया है। वहीं रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मिनट में ही पेड़ हटा दिया गया था। इस दौरान किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed