{"_id":"672115d8d46d16ca1802f7dc","slug":"treatment-not-available-at-chc-patients-forced-to-go-to-district-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126391-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएचसी पर नहीं मिल रहा उपचार, मरीज जिला अस्पताल जाने काे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएचसी पर नहीं मिल रहा उपचार, मरीज जिला अस्पताल जाने काे मजबूर
Tue, 29 Oct 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के तमाम आदेशों के बाद भी चिकित्साधीक्षक मरीजों के उपचार पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। परेशान मरीजों ने क्षेत्रीय सीएचसी पर ही उचित उपचार दिलाने की मांग की है।
वर्तमान समय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के निर्देश हैं कि सभी क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक अपने क्षेत्र में मरीजों की देखभाल करें। सीएचसी आने वाले मरीजों को उचित उपचार दिया जाए लेकिन सीएचसी पर डॉक्टरों द्वारा लापरवाही की जा रही है। इसके चलते मरीज जिला अस्पताल जाने को मजबूर हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचे कस्बा औंछा निवासी विकास ने बताया कि सीएचसी औंछा पर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिलता है इसलिए मरीज जिला अस्पताल आने को मजबूर हैं। कुचेला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सीएचसी कुचेला पर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। बुखार आने पर टैबलेट देकर घर भेज दिया जाता है। मजबूरी में वे लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीड़ितों ने सीएमओ से सीएचसी पर ही उचित उपचार दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से अस्पताल पहुंचें। मरीजों को उचित उपचार दिया जाए। मरीजों के उपचार के लिए लगातार निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। जो लोग नहीं मिलते हैं उन पर कार्रवाई हो रही है। उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ