{"_id":"650e670c61c78bcb050bf7d6","slug":"traveling-to-noida-by-bus-becomes-expensive-fare-increased-by-rs-82-passengers-worried-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बस से नोएडा का सफर महंगा, 82 रुपये बढ़ा किराया; यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बस से नोएडा का सफर महंगा, 82 रुपये बढ़ा किराया; यात्री परेशान
Sat, 23 Sep 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Sep 2023 09:48 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर से रास्ता बदल देने से 62 किलोमीटर दूरी बढ़ी है। इस वजह से किराये में 82 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं नोएडा तक के सफर का समय भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम की बसों को जेवर से दूसरे रास्ते पर भेजा जा रहा है। इससे आगरा से नोएडा का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों से 340 रुपये के स्थान पर 422 रुपये किराया लिया जा रहा है। इसकी वजह मार्ग की दूरी बढ़ना बताया गया। वहीं आईएसबीटी और कुबेरपुर पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारी वाहनों और प्राइवेट बस को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने नहीं दिया। परिवहन निगम की बस और छोटे वाहनों को जाने की स्वीकृति दी गई। जबकि परिवहन निगम की बस जेवर तक एक्सप्रेसवे पर चली। जेवर से खुर्जा व बुलंदशहर होते हुए बस परीचौक नोएडा तक पहुंच रही है। इससे करीब 62 किलोमीटर सफर लंबा होना बताया गया। प्राइवेट बस न चलने की वजह से यात्री परेशान नजर आए। आईएसबीटी, कुबेरपुर और खंदौली पर बस का इंतजार लंबा रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: संस्कृति मंत्रालय तक पहुंचा फ्रांसीसी पर्यटक की मौत का मामला, जांच टीम हुई गठित; पता लगाएंगे हादसे का कारण
विज्ञापन
मथुरा टोल प्लाजा से गुजरे अधिक वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन रोके जाने से कई लोगों ने नेशनल हाईवे से दिल्ली पहुंचने का रास्ता चुना। इस वजह से मथुरा टोल प्लाजा से शुक्रवार को अधिक वाहन गुजरे। टोल प्लाजा के मैनेजर नितीश शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 25 हजार वाहन गुजरते हैं लेकिन शुक्रवार को 3000 अधिक वाहन नोट किए गए।
यात्रियों की संख्या हो गई कम
नोएडा और आनंद विहार बस स्टेशन जाने वाले यात्रियों की संख्या शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में कम रही। परिवहन निगम के हिसाब से 20 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन नोएडा की तरफ दिनभर में जाते है लेकिन अब 4 से 6 हजार यात्री कम जा रहे हैं।
बसों की संख्या में कमी नहीं
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि नोएडा के लिए बसों की संख्या में कोई कमी नहीं की गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर से बसों को डायवर्ट किया जा रहा है। बस लंबा चक्कर लगा रही है। उसी वजह से किराया बढ़ाया गया है।