{"_id":"654f044bb2954b83ff08ce15","slug":"traveling-difficult-on-diwali-trains-are-full-passengers-facing-scuffles-condition-of-roadways-is-also-bad-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सफर हुआ मुश्किल: ट्रेनों के कोच फुल, यात्री झेल रहे धक्का-मुक्की; रोडवेज का भी हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सफर हुआ मुश्किल: ट्रेनों के कोच फुल, यात्री झेल रहे धक्का-मुक्की; रोडवेज का भी हाल बेहाल
Sat, 11 Nov 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:04 AM IST
सार
दिवाली पर सफर मश्किल हो गया है। फिर चाहे वो ट्रेन से हो या बस से। आगरा कैंट, राजा की मंडी, आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी, तो वहीं बस स्टैंडों पर भी यात्री बसों का इंतजार करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में दिवाली पर ट्रेनों में मारामारी और बढ़ गई है। कोच फुल होने से यात्रियों को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ रही है। कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़ लगी रही। आगरा के विभिन्न स्टेशनों से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनें गुजर रही हैं। त्योहार की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 20 फीसदी और बढ़ गई है।
निजी कंपनी में नौकरी करने वाले फतेहाबाद रोड निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि होशियारपुर पंजाब में उनका पैतृक गांव हैं। बच्चों और पत्नी के साथ गांव जा रहा हूं। रिजर्वेशन नहीं हो पाया था। ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। धक्का-मुक्की झेलनी पड़ रही है।
बसों का भी इंतजार
दिवाली पर घर जाने के लिए बस स्टैंड से लेकर चौराहों औस सड़कों तक पर यात्रियों की भीड़ रही। आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर पर यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली रूट पर बसें पर्याप्त नजर आईं, वहीं आसपास जिलों के लिए बसों की संख्या कम रही। रविवार को दिवाली है, शुक्रवार की दोपहर से लोगों की भीड़ बस स्टेशन पर नजर आने लगी। इसके अलावा भगवान टॉकीज, अबुल उला दरगाह, सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स और रामबाग फ्लाईओवर पर यात्रियों की भीड़ बस के इंतजार में खड़ी रही।
विज्ञापन
परिवहन निगम की तरफ से दिल्ली के लिए 250 बसें चलाई गईं हैं। फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बंदायू, बरेली और लखनऊ के लिए बस संचालित की गई। इस तरफ जाने वाली बसों में सीट को लेकर मारामारी देखने को मिली। ग्वालियर, धौलपुर, मुरैना के लिए यूपी रोडवेज के स्थान पर राजस्थान की बस अधिक सवारी बैठाने में लगी रही।
एक घंटे से इंतजार
बिजलीघर पर शबाना ने बताया कि फिरोजाबाद के लिए बस का इंतजार कर रहे है। एक घंटे से कोई बस नहीं आई है। यहां पर बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं ब्रज मोहन ने कहा कि बस काफी देर से आ रही है। राजाखेड़ा जाना है लेकिन बस नहीं मिल रही। भीड़ अधिक न होने के बाद भी बस नहीं है।