फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Travel To Agra Delhi Know Route Latest Update Due To Bharat Bandh

आगरा से दिल्ली का सफर करने से पहले जान लें ताजा स्थिति, इन रास्तों से निकलने से बचें

Tue, 08 Dec 2020 04:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Dec 2020 04:03 PM IST
सार

  • यूपी हरियाणा सीमा पर भारी वाहन चालक रहे परेशान
  • चार पहिया वाहन चालक आसानी से निकले

विज्ञापन
Travel To Agra Delhi Know Route Latest Update Due To Bharat Bandh
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि बिल वापस लेने के लिए किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसें न चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। परिवहन निगम ने मंगलवार तक के लिए रोडवेज बसों पर रोक लगाई थी। वहीं निजी वाहनों से लोग दिल्ली के लिए निकले। हालांकि कुछ स्थानों पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रहा। 
विज्ञापन


भारत बंद के चलते आगरा से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसों के पहिए मंगलवार को थमे रहे। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर मंगलवार को सामान्य से कम वाहनों का संचालन हुआ। आगरा से नोएडा-दिल्ली जाने के लिए छलेसर से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए निजी और परिवहन निगम की गाड़ियों से यात्रियों ने सफर किया। सुबह से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आगरा से दिल्ली जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा। लेकिन यहां निजी गाड़ियों से ही यात्रियों ने सफर किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को यूपी-हरियाणा सीमा पर हरियाणा पुलिस पूरे दिन नाकेबंदी लगाती और हटाती रही। इससे हाईवे पर वाहन रुक-रुक चलते रहे। पुलिस ने वाहनों को होडल के अंदर से नूहं मेवात होते हुए रवाना किया। रूट डायवर्ट करने के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होता रहा। हालांकि एक घंटे के लिए नाकेबंदी से लोग परेशान हुए। जिसके कारण दिल्ली-आगरा रूट पर विपरीत दिशा में भी वाहन दौड़ते रहे। छोटे वाहनों को हरियाणा पुलिस ने थोड़ी छूट दी लेकिन भारी वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed