{"_id":"5e46ca668ebc3ee5c540814c","slug":"travel-operator-sold-fake-air-tickets-to-agra-businessman-for-2-74-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल संचालक ने आगरा के कारोबारी को 2.74 लाख में बेच दी नकली एयर टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल संचालक ने आगरा के कारोबारी को 2.74 लाख में बेच दी नकली एयर टिकट
Sat, 15 Feb 2020 01:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:57 AM IST
सार
उदयपुर के ट्रेवल संचालक ने 21 फरवरी, 2019 को जाने और 10 मार्च को वापस आने की टिकट बताई।
कारोबारी से तीन बार में 2.74 लाख रुपये ले लिए गए। रुपये वापस मांगे तो वो धमकी देने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के कालीन कारोबारी से उदयपुर की ट्रेवल कंपनी संचालक ने धोखाधड़ी की। 2.74 लाख रुपये लेकर ब्राजील की फ्लाइट के नकली टिकट भेज दिए। दिल्ली एयरपोर्ट से कारोबारी को वापस आना पड़ा।
ट्रेवल संचालक से रुपये वापस मांगे तो वो धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि जांच में मामला सही पाए जाने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है।
ग्वालियर रोड निवासी संदीप गुप्ता का कालीन का आयात और निर्यात का व्यवसाय है। व्यापार के सिलसिले में वो अक्सर विदेश जाते हैं। फरवरी, 2019 में वो मित्र के साथ ब्राजील जा रहे थे।

तीन बार में लिए 2.74 लाख रुपये
फ्लाइट की टिकट के लिए उदयपुर की एक ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया। संचालक ने 21 फरवरी, 2019 को जाने और 10 मार्च को वापस आने की टिकट बताई। तीन बार में 2.74 लाख रुपये ले लिए। उन्हें बताया कि स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़नी है।
20 फरवरी, 2019 को संदीप गुप्ता अपने दोस्त के साथ इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। यहां ट्रेवल संचालक ने फोन करके कहा कि स्विस फ्लाइट कैंसल हो गई है। दूसरी फ्लाइट से टिकट का इंतजाम करता हूं।
संदीप का कहना है कि उसने झूठ बोला था, फ्लाइट कैंसल नहीं हुई थी। दो दिन इंतजार के बाद वो वापस आ गए। रुपये वापस मांगने पर ट्रैवल संचालक ने 27 फरवरी की टिकट मेल से भेज दीं। मगर, जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो टिकट नकली बताई गईं।

जांच में सही निकला मामला
ट्रेवल संचालक को फोन किया लेकिन वो स्विच ऑफ था। संदीप ने वापस आने के बाद संपर्क की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। वह एजेंसी के कार्यालय पर गए लेकिन संचालक ने धमकी देकर भगा दिया।
संदीप ने बताया कि थाना सदर में उनकी शिकायत पर जांच पूरी हो चुकी है। इसमें मामला सही निकला है। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर में एक बार फिर शिकायती पत्र दिया। इसके बाद सीओ सदर विकास जायसवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।