{"_id":"60fbd8208ebc3e58183f8adf","slug":"transporters-will-stop-expenses-for-loading-unloading-dumping-of-trucks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टर्स ने लिया यह फैसला, आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टर्स ने लिया यह फैसला, आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ
Sat, 24 Jul 2021 02:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:36 PM IST
सार
ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक में तय किया गया है कि पेट्रोल, डीजल की बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए ट्रांसपोर्टर्स वाहनों पर लोडिंग, अनलोडिंग, कांटा, डाला, मुंशियाना जैसे खर्च बंद करें।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बढ़ते खर्च को कम करने के लिए ट्रांसपोर्टर्स ने एक अगस्त से माल पर लगने वाले लोडिंग, अनलोडिंग, डाला, कांटा, डिस्काउंट जैसे खर्च खुद नहीं देकर व्यापारियों से देने को कहा है। आगरा के व्यापारियों का कहना है कि इन खर्चों से माल की कीमत में इजाफा होगा और महंगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक में तय किया गया है कि पेट्रोल, डीजल की बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए ट्रांसपोर्टर्स वाहनों पर लोडिंग, अनलोडिंग, कांटा, डाला, मुंशियाना जैसे खर्च बंद करें। कर्मचारियों को दिए जाने वाले इन खर्चों को माल मंगाने वाले व्यापारी से लिया जाए। साथ ही प्रति टन और किलोमीटर का न्यूनतम भाड़ा भी तय किया जाए। इसे लेकर ट्रांसपोर्टर्स अपने कारोबारियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
चार से पांच हजार रुपये का अंतर आएगा
एआईएमटीसी के सह प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिसका माल, उसका माल नीति लागू की गई है, यह बड़े ट्रांसपोर्टर्स के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि उन्हें मंडियों पर प्रति ट्रक चार से पांच हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने होते हैं।
विज्ञापन
...माल का परिवहन बेहतर तरीके से हो सकता
यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि एक अगस्त से अन्य खर्च व्यापारियों से लिए जाने का फैसला हो चुका है। अतिरिक्त खर्च को कम करके ही माल का परिवहन बेहतर तरीके से हो सकता है।
व्यापारियों पर कुछ खर्च डाला जाएगा
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजपाल यादव ने कहा कि ट्रकों की लोडिंग, अनलोडिंग का खर्चा भी ट्रांसपोर्टर से लिया जाता है। अन्य छिटपुट खर्च भी वहन करने होते हैं। ऐसे में व्यापारियों पर कुछ खर्च डाला जाएगा। इससे राहत मिलेगी।
माल भाड़े के साथ ही माल की कीमतें भी बढ़ेंगी
जनरेटर कारोबारी मोहित जैन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कंपनियां ही लंबे समय से यह खर्च कर रही हैं। उनके कर्मचारियों का खर्च व्यापारी देंगे तो निश्चित ही इससे माल भाड़े के साथ ही माल की कीमतें भी बढ़ेंगी।
...तो माल की कीमत पर असर पड़ेगा
कपड़ा व्यापारी सुनील कर्मचंदानी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट से माल परिवहन के लिए व्यापारी माल भाड़ा देता है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स के अन्य खर्च व्यापारी से लिए जाएंगे तो माल की कीमत पर असर पड़ेगा।