{"_id":"5dc7d3618ebc3e5b1f4be2e5","slug":"transport-department-will-seize-26-thousand-vehicles-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: यहां 26 हजार वाहनों को जब्त करेगा परिवहन विभाग, मालिकों से वसूलेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: यहां 26 हजार वाहनों को जब्त करेगा परिवहन विभाग, मालिकों से वसूलेगा जुर्माना
Sun, 10 Nov 2019 02:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में 15 वर्ष पुराने डीजल और पेट्रोल से संचालित चार पहिया वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा कबाड़े में कटवाया जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद स्थानीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन मालिकों पर शिकंजा कसने के साथ ही वाहनों को जब्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
जिले में करीब 26 हजार निजी वाहन 15 वर्ष पुराने होने हो चुके हैं। इन वाहनों को टीटीजेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) क्षेत्र में चलाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद यह वाहन सुहागनगरी की सड़कों पर फर्राटे भरते हैं। इन वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के साथ ही इन्हें जिले की सीमा से बाहर करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक आदेश दो माह पूर्व जारी किया गया था।
आदेश के अनुसार या तो वाहन मालिक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कराकर उसको कबाड़े में कटवा दें या फिर दूसरे जिले में टीटीजेड क्षेत्र से बाहर ले जाए। इस आदेश के दो माह बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा न तो वाहनों के पंजीकरण रद्द कराए गए और न ही दूसरे जिले में पंजीकरण कराया गया।

परिवहन विभाग ने तैयार किया खाका
ऐसे में स्थानीय अधिकारियों को मंडलायुक्त द्वारा सख्त निर्देश जारी कर ऐसे वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर कटवाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों पर शिकंजा कसते हुए वाहनों को जब्त करने के लिए खाका तैयार कर लिया है।
15 वर्ष पुराने डीजल व पेट्रोल के पुराने चार पहिया वाहनों का पंजीकरण रद्द न कराने और टीटीजेड क्षेत्र से बाहर न करने वाले वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाकर वाहन को जब्त करने के साथ ही उसको कबाड़े में कटवाया जाएगा। मंडलायुक्त आगरा द्वारा गुरुवार को बैठक के दौरान सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है। -प्रदीप कुमार, एआरटीओ प्रशासन फिरोजाबाद।