{"_id":"5f9a96958ebc3e9bde7bdac8","slug":"transport-department-increased-pollution-check-fee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच का शुल्क 20 रुपये तक बढ़ाया, ट्रांसपोर्टर्स ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच का शुल्क 20 रुपये तक बढ़ाया, ट्रांसपोर्टर्स ने जताया विरोध
Fri, 30 Oct 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण जांच केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने सभी वाहनों के प्रदूषण जांच की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब प्रदूषण की जांच के लिए 20 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। आरटीओ ने इस बाबत आगरा जिले में पंजीकृत 45 प्रदूषण जांच केंद्रों को निर्देशित किया है। इसके अलावा जांच केंद्रों पर अनियमितताएं मिलने पर लगने वाले जुर्माने को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग में गाड़ी ट्रांसफर समेत अन्य कार्यों के लिए वाहन का प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र होना जरूरी है। जनपद में साढ़े 1247442 वाहन पंजीकृत हैं। अब दोपहिया वाहन को भी प्रदूषण की जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच केंद्रों में इजाफा करने के लिए इसकी आवंटन शर्तों को भी सरल कर दिया है। पहले पंजीकृत संस्था के माध्यम से प्रदूषण जांच केंद्र की अनुमति मिलती थी, लेकिन अब निर्धारित शर्तों को पूरा करके आसानी से इसकी अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदूषण जांच की फीस में वृद्धि की गई है। अब जांच केंद्रों में अनियमितता मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभी एनआईसी में बदलाव नहीं हुआ है। एक दो दिन में बढ़ी हुई फीस लागू हो जाएगी।
ट्रांसपोर्टर्स के हितों की अनदेखी
आगरा गुड्स कैरियर के महासचिव देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि वाहनों के प्रदूषण की जांच की फीस बढ़ा दी गई। कुछ दिन पहले जुर्माना बढ़ाया गया था। इससे ट्रांसपोर्टर्स पर और भार बढ़ गया। सरकार लगातार ट्रांसपोर्टर्स के हितों की अनदेखी कर रही है।
आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष राजपाल यादव ने कहा कि टोल टैक्स बढ़ा, फिर जुर्माना और प्रदूषण जांच का शुल्क भी बढ़ा दिया। व्यवसायिक वाहनों का प्रदूषण हर जगह चेक होता है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट वाहनों पर पड़ेगा। इसे वापस लेना चाहिए।
वाहन - पूर्व में शुल्क - बढ़ा हुआ शुल्क
पेट्रोल चालित दोपहिया - 30 रुपये - 50 रुपये
तिपहिया (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी) - 50 रुपये - 70 रुपये
चार पहिया (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी)- 50 रुपये - 70 रुपये
डीजल वाहन - 80 रुपये - 100 रुपये
आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष राजपाल यादव ने कहा कि टोल टैक्स बढ़ा, फिर जुर्माना और प्रदूषण जांच का शुल्क भी बढ़ा दिया। व्यवसायिक वाहनों का प्रदूषण हर जगह चेक होता है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट वाहनों पर पड़ेगा। इसे वापस लेना चाहिए।
वाहन - पूर्व में शुल्क - बढ़ा हुआ शुल्क
पेट्रोल चालित दोपहिया - 30 रुपये - 50 रुपये
तिपहिया (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी) - 50 रुपये - 70 रुपये
चार पहिया (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी)- 50 रुपये - 70 रुपये
डीजल वाहन - 80 रुपये - 100 रुपये