फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transport business man died in accident during nagar nigam jcb back

सीवर का टावर बाइक सवार पर गिरा, युवक की मौत

Mon, 13 May 2019 09:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
transport business man died in accident during nagar nigam jcb back
सचिन शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद नगर के रामलीला चौराहे पर सोमवार सुबह सीवर गैस टावर हटाने के दौरान बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर नगर विधायक, मेयर, नगर आयुक्त के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से रामलीला चौराहे पर नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है। नाले की सफाई का काम समाप्त होने पर दुकानदारों ने चौराहे पर काफी पुराने एवं जर्जर हो चुके सीवर के गैस टावर को तुड़वाने की मांग रखी थी। इस पर नगर निगम की टीम ने रास्ता रोककर सीमेंटेड सीवर गैस टावर को तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


टावर जैसे ही टूटकर गिरा तो रास्ते से गुजर रहा बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शनाख्त थाना दक्षिण के महावीर नगर गली नं. दो निवासी सचिन शर्मा (23) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक मोहल्ला दुली चौराहे पर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता है। वह बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत की जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी संजय वर्मा, सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ दक्षिण सुनील कुमार, उत्तर एसएसआई हरीश कुमार, रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक के साथ काफी फोर्स पहुंचा। मृतक की मां पिंकी शर्मा, भाई अमित शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। 

सीवर के गैस टावर को दुकानदारों ने निगम से इसलिए तोड़ने के लिए कहा था कि कहीं इसके गिरने से कोई हादसा नहीं हो जाए। हादसे की आशंका थी वह फिर भी हो गया।  

निगम के अफसर एवं दुकानदार भले ही सीवर के टावर को तोड़ने के दौरान ठेल खड़े करने की बात कह रहे हैं। लेकिन, यदि निगम के अफसर ने आवागमन रोककर टावर को गिरवाया होता तो शायद सचिन की जान नहीं जाती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed