फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transformer will black out on Trip

ट्रांसफार्मर ट्रिप होने पर नहीं होगा ब्लैक आउट

Sun, 11 Jan 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 11 Jan 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
पूरे जिले को रोशन करने वाले तीनों ट्रांसफार्मर अब किसी भी फाल्ट पर एक साथ ट्रिप नहीं होंगे। 400 केवी पीलीपोखर सबस्टेशन पर लगाए गए 315 एमवीए के दो और 500 एमवीए के ट्रांसफार्मरों को दो दिन के शटडाउन के बाद स्पेशल प्रोटेक्शन स्कीम से जोड़ दिया गया। ट्रांसमिशन कारपोरेशन का पीलीपोखर पूरे प्रदेश में पहला सबस्टेशन है, जहां यह सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन

यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता मनीष चौहान ने बताया कि शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक गोकुल में निर्धारित कटौती के समय ही शटडाउन लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन स्कीम से ट्रांसफार्मरों को जोड़ने का काम खत्म कर लिया गया। पहले पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक कटौती होनी थी, पर लखनऊ से शेड्यूल मिलने पर कटौती के समय ही इसे किया गया ताकि लोगों को दिक्कत न हों। इस सिस्टम के लगने से आगरा, हाथरस, मथुरा को बिजली दे रहे 400 केवी सबस्टेशन के तीनों ट्रांसफार्मरों के एक साथ ट्रिप होने की समस्या खत्म हो जाएगी। अब किसी एक ट्रांसफार्मर के ट्रिप होने पर दूसरे ट्रांसफार्मर के फीडर ऑटोमेटिक बंद होने शुरू हो जाएंगे। दो मिनट के अंदर यह प्रक्रिया होगी, जिसे मैनुअल करना मुश्किल है।
विज्ञापन


आज एमजी रोड से सटे इलाकों में बिजली रहेगी गुल
आगरा। रविवार को 33 केवी के दो सबस्टेशनों से पोषित क्षेत्रों में टोरंट पावर द्वारा बिजली कटौती की जाएगी। 33 केवी संजय प्लेस में 10:30 से चार बजे तक होटल मरीना, प्रतीक टावर, शहीद स्मारक, यूनिवर्सिटी, एलआईसी, अशोक कासमास, वरदान होम्स, एमएस खान, सूरसदन, रतन मॉल, सिनेमा, आरबीएस, विनायक मॉल, सूर्य नगर में लाइट नहीं आएगी। पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक 33 केवी शाह टाकीज से प्रभावित नेहरू नगर, सिनेमा, चर्च रोड, दीवानी, आरबीएस कालेज, जज कंपाउंड फीडर बंद रहेंगे। बीते रविवार को भी इन्हीं इलाकों में मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौती से बढ़ी मुश्किलें
पसमांदा मुस्लिम समाज शहर अध्यक्ष मुबीन अब्बासी ने कहा कि बिजली कटौती से न केवल अपराध बढ़ रहे हैं, बल्कि पीने के पानी का संकट भी है। अंबेडकर विकास पार्टी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तितल ने कहा कि सर्दी में कटौती का ये हाल है तो इस बार गर्मियों में मुश्किलें और बढ़ेंगी। केंद्र और राज्य सरकार में आगरा के मंत्रियों को बिजली कटौती पर अपनी आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed