{"_id":"675adf114c28fce2b504aaa0","slug":"transfer-of-co-city-failed-in-revealing-the-incident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-128568-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वारदात के खुलासे में फेल सीओ सिटी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वारदात के खुलासे में फेल सीओ सिटी का तबादला
Thu, 12 Dec 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
- बरनाहल और दन्नाहार थाने के इंस्पेक्टर भी बदले
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आढ़ती हत्याकांड और झोलाछाप द्वारा दुष्कर्म में विफल होने पर महिला की हत्या जैसी संगीन वारदात के खुलासे में फेल सीओ सिटी का एसपी विनोद कुमार ने देर रात को तबादला कर दिया। इसके अलावा बरनाहल और दन्नाहार थाने के इंस्पेक्टर भी बदले गए हैं।
सीओ सिटी अजय सिंह चौहान का तबादला करहल सर्किल में किया गया है। करहल सर्किल के सीओ संतोष कुमार सिंह को सीओ सिटी का चार्ज फिर से दिया गया है। संतोष को सात माह पहले ही सिटी सर्किल से करहल भेजा गया था। इसके अलावा थाना दन्नाहार के इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह को एक्सीडेंट में घायल होने के चलते लाइन भेज दिया गया है। इनके स्थान पर मीडिया सेल प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह को दन्नाहार थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया है।
बरनाहल थाने में तैनात इंस्पेक्टर रोहताश सिंह को एसएसआई भोगांव थाना बनाया है। बरनाहल थाने में संतोष कुमार को एसओ के रूप में तैनात किया गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिहाज से यह तबादले किए गए हैं। सभी को आदेश दिया है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।