{"_id":"5ed5415b83fdcb419d4a9d72","slug":"trains-will-stop-at-agra-fort-and-cantt-railway-station-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रियों के लिए राहत की खबर, ताजनगरी में आएंगी ये ट्रेन, यहां होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्रियों के लिए राहत की खबर, ताजनगरी में आएंगी ये ट्रेन, यहां होगा ठहराव
Tue, 02 Jun 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:11 AM IST
सार
मंगलवार को छह ट्रेनें आएंगीं, फोर्ट और कैंट स्टेशन पर रुकेंगीं
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर मंगलवार को स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। यहां से ट्रेनों में सवार होने वाले यात्री भी होंगे और आगरा में उतरने वाले भी। स्टेशनों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
मंगलवार से खानपान के स्टाल भी खुल गए। यात्रियों से कहा गया है कि वे जरूरत का सामान लेकर ही चलें। इसे भी सैनिटाइज कर लें। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय खुल गए हैं। वाटर एटीएम की सुविधा भी मिलेगी।
ये ट्रेनें आगरा कैंट पर रुकेंगी
1. जबलपुर और निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच चलने वाली जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस।
2. हैदराबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस।
3. हबीबगंज से निजामुद्दीन तक चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस।
4. नांदेड से अमृतसर के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस।

आगरा फोर्ट पर ठहराव
1. अवध एक्सप्रेस बांद्रा से मुजफ्फरनगर के बीच का ठहराव।
2. जोधपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस।
आरोग्य सेतु अनिवार्य, थर्मल स्क्रीनिंग होगी
1. सफर करने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
2. स्टेशन पर ट्रेन के आने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
3. स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
4. यात्रियों को अपने साथ कंबल व चादर लेकर जाना होगा। एसी में कंबल, तकिया, चादर नहीं मिलेगा।
5. यात्रियों को ट्रेन में खानपान का सामान नहीं मिलेगा। उन्हें पानी व खानपान का सामान लेकर जाना होगा।
सोशल डिस्टेंसिग के लिए किए इंतजाम
स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो एक जून को ही शुरू हो गया था, चूंकि लंबी दूरी की गाड़ियां हैं, इसलिए दो जून को कई गाड़ियां आगरा पहुंचेंगी। यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को सर्किल बनवाए गए हैं। ट्रेनों में भी इसका पालन होगा। -एसके श्रीवास्तव, डीसीएम आगरा मंडल