फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains stopped due to protection plate launching

Agra News: प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग की वजह से ट्रेनें रुकीं

Fri, 09 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Trains stopped due to protection plate launching
सहावर गेट क्रॉसिंग पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉचिंग कार्य करते कर्मी । 
कासगंज। शहर के सहावर गेट क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। रेलवे ने शुक्रवार को निर्माणाधीन अंडरपास पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग का कार्य पूर्व निर्धारित ब्लॉक लेकर किया गया। इस दौरान चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ जिसके चलते ये गाड़ियां विलंब से चलीं। रेलवे सहावर गेट क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण करा रही है। इस दौरान शुक्रवार को अंडरपास पर प्रोटेक्शन प्लेट लगाने का कार्य किया गया। कर्मियों ने सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक ब्लॉक लिया। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विपिन यादव ने पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। सुबह 8:15 बजे तक कर्मियों ने प्रोटेक्शन प्लेट लगाने का कार्य पूरा किया। कासगंज से लालकुआं की ओर जाने वाली ट्रेन को कासगंज सिटी से रवाना किया। ट्रेन संख्या 55343 फर्रुखाबाद-कासगंज को बधारी कला पर 15 मिनट रोका गया। वहीं ट्रेन संख्या 13168 आगरा-कोलकाता और ट्रेन संख्या 20621 बांद्रा-लखनऊ को मारहरा स्टेशन पर 10-10 मिनट खड़ी रही। कार्य को पूरा करने के बाद ट्रेनों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। क्रॉसिंग पर 4 लाइनों पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग कार्य होना है। अन्य रेलवे लाइनों पर शनिवार और रविवार को रेलवे अन्य लाइनों पर प्रोटेक्शन लॉन्चिंग प्लेट लगाने का कार्य पूर्व निर्धारित समय अनुसार करेगी। स्टेशन अधीक्षक महाराज सिंह ने बताया कि सहावर गेट क्रॉसिंग पर अंडरपास पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग कार्य ब्लॉक लेकर किया गया। शनिवार और रविवार को भी पूर्व निर्धारित समय पर कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते 10 मई और 11 मई को कासगंज-लालकुओ जाने वाली ट्रेन को सुबह के समय कासगंज सिटी से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed