फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains are running full for the festival of Deepawali, reservation full for the next one month

दीपावली पर्व को लेकर ट्रेनें चल रहीं फुल, अगले एक माह तक के रिजर्वेशन फुल

Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trains are running full for the festival of Deepawali, reservation full for the next one month
टूंडला रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए खड़े रेलयात्री। - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कोरोना काल के बाद अपने काम पर लौट नौकरीपेशा, मजदूर आदि को अब दीपावली जैसे महापर्व को अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए सभी को घर जाने की जल्दी है, किंतु ट्रेनों में सफर करने के लिए आरक्षण एक माह तक फुल चल रहे हैं। तत्काल सेवा में भी कई ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। ट्रेनों का आलम यह है कि रिजर्वेशन मिले न मिले बस बैठने तक की जगह मिल जाए और वे घर पहुंच जाएं।

अभी दीपोत्सव में आठ दिन शेष हैं, किंतु ट्रेनों के हालात ये हैं कि जनरल कोचों में तो पैर रखने तक की जगह नहीं है, वहीं रिजर्व कोचों में भी लोग ठसाठस भरे हुए हैं। ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने से यात्री खासे परेशान हैं। आरक्षण का आलम यह है कि प्रमुख ट्रेनों में अगले एक माह तक आरक्षण फुल है।
विज्ञापन

डेढ़ से दो सौ तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में लोगों को चिंता है कि वह घर कैसे पहुंचेंगे। तमाम यात्री बिना रिजर्वेशन के ही यात्रा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed