{"_id":"68392e2f746b887283003ee9","slug":"trainee-sub-inspector-accused-of-taking-a-bribe-of-80-thousand-rupees-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police: प्रशिक्षु दरोगा की ये कैसी ट्रेनिंग, 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: प्रशिक्षु दरोगा की ये कैसी ट्रेनिंग, 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल
Fri, 30 May 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 09:33 AM IST
सार
यूपी पुलिस की वर्दी पहनने के बाद ट्रेनिंग में ही प्रशिक्षु दरोगा ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। प्रशिक्षु दरोगा पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
दरोगा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना कागारौल के एक प्रशिक्षु दरोगा पर 80 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति दरोगा के कमरे में नोटों की गिनती करते नजर आ रहा है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो मारपीट के मामले में धाराओं में बढ़ोतरी करने के लिए दरोगा के रिश्वत की मांग करने के बाद का है। इसमें एक व्यक्ति नोटों की गिनती करते नजर आ रहा है, लेकिन दरोगा का हाथ गड्डियों को देने वाले व्यक्ति की तरफ करता नजर आ रहा है। इसके बाद व्यक्ति रुपये गिनने लगता है। हालांकि वीडियो में दरोगा रिश्वत लेते स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा को फंसाने के लिए वीडियो बनाया गया है। दरोगा ने रुपये लेने से इन्कार किया है। इसकी जांच कराई जा रही है।