फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train Late Due To Fog in Kasganj Timing Change

यात्रीगण ध्यान दें...रात में आ रही दिन की ट्रेनें, कोहरे में प्रभावित हुआ रेल यातायात

Wed, 01 Jan 2020 06:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jan 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Train Late Due To Fog in Kasganj Timing Change
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज से यात्रा करने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें इस स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रतिदिन प्रभावित हो रहीं हैं। दिन की ट्रेनें रात में दौड़ रहीं हैं तो रात की ट्रेनें दिन में गुजर रहीं हैं। कोहरे ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन


कोहरे से यातायात पूरी तरह प्रभावित है। सड़क मार्ग पर वाहनों की गति सीमित है तो दृश्यता प्रभावित हो जाने के कारण ट्रेन के लोको पायलट भी ट्रेनों को रफ्तार नहीं दे पा रहे। जिसका सीधा प्रभाव समय सारिणी पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


कई ट्रेनें जो कासगंज स्टेशन से दिन में गुजरती हैं वह रात में पहुंच रहीं हैं और जो ट्रेनें रात को गुजरतीं हैं वह दिन में पहुंच रहीं हैं। सभी ट्रेनों का समय प्रभावित है। आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 15055 शाम 4:45 बजे कासगंज पहुंचती है यह ट्रेन शाम ढले छह बजे के बाद कासगंज पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 16 जोड़ी ट्रेनें होती हैं प्रतिदिन संचालित।
- 12 जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनें कासगंज स्टेशन से गुजरती हैं।

ट्रेनों के आवागमन पर कोहरे का प्रभाव पड़ रहा है। सभी लोको पायलट दृश्यता के आधार पर ट्रेन चलाते हैं। परिचालन के अफसर ट्रेनों के संचालन पर नजर रख रहे हैं -राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed