{"_id":"5e86c9cf8ebc3e728d3a8f63","slug":"train-coaches-converting-into-isolation-wards-for-fight-against-coronavirus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: ट्रेन के वातानुकूलित कोच बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, कैंट स्टेशन पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: ट्रेन के वातानुकूलित कोच बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, कैंट स्टेशन पर काम शुरू
Sat, 04 Apr 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:12 AM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन पर कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने शुरू किया काम
हर कोच में होंगे नौ बेड, मेडिकल स्टाफ के लिए बनेगा अलग कोच
विज्ञापन
ट्रेन की बोगियां बनेंगी आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में बदलने का काम एक सप्ताह पहले शुरू कर दिया था। अभी तक देश में ऐसे 150 कोच तैयार हो चुके हैं।
अब आगरा कैंट स्टेशन स्थित कैरेज एंड वैगन विभाग ने आइसोलेशन कोच तैयार करना शुरू कर दिया है। एक ट्रेन के नौ वैगन में से आठ में वार्ड और नौवें कोच को मेडिकल स्टाफ के लिए बनाया जा रहा है। इसके लिए कोचों में बने शौचालय के डिजाइन में भी बदलाव किया जा रहा है।
आगरा कैंट के कैरेज एंड वैगन विभाग को 30 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदलना है। इसके लिए एक अप्रैल से विभागीय कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया। इन कोचों में बीच की बर्थ को हटाकर वार्ड तैयार किया जा रहा है।

एक कोच में नौ बेड होंगे
एक कोच में नौ बेड होंगे, यानी नौ मरीजों को एक कोच में उपचार दिया जा सकेगा। रेलवे ने पिछले 10 दिन में 150 आइसोलेशन ट्रेनें तैयार कर दी हैं। इनमें मेडिकल सुविधाएं, जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, मेडिकल किट आदि भी है।
कैरिज एंड वैगन विभाग के डिपो इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि इन कोचों में मेडिकल सुविधाएं जरूरत पड़ने पर दे दी जाएंगी। इसमें चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए अलग कोच है। इस कोच में मेडिकल स्टाफ के लिए भी सभी तरह की सुविधाएं हैं।
आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल में ट्रेनों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किए जाने का काम शुरू हो चुका है। रेलवे के पास ऐसी 150 ट्रेनें तैयार हैं, जिनमें सभी तरह की मेडिकल सुविधा है। इन्हें जरूरत पड़ने पर देश के दूरदराज के उन इलाकों में भेजा जा सकता है, जहां चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति खराब है।