{"_id":"594a89f84f1c1bb7528b46cc","slug":"train-canceled-from-agra-to-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-झांसी पैसेंजर रद्द, चित्रकूट मेले के लिए अब ये ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-झांसी पैसेंजर रद्द, चित्रकूट मेले के लिए अब ये ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
railway
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने चित्रकूट मेले के कारण आगरा झांसी पैसेंजर (अप और डाउन) 23 से 25 जून तक निरस्त रहेगी। रेलवे ने आगरा से झांसी रूट की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इन तीन दिनों के लिए कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन बना दिया है। यानी दोनों गाड़ियां ग्वालियर तक पैसेंजर की तरह हर स्टेशन पर ठहराव लेंगी।
बता दें, रेलवे प्रशासन ने आगरा वाया बांदीकुई झांसी पैसेंजर को तीन दिन के लिए रद्द किया है। वहीं आगरा झांसी रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए (गाड़ी संख्या 18478) कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को तीन दिन तक पैसेंजर की तरह चलाने का फैसला किया है।
वहीं झांसी की ओर से हीराकुंड एक्सप्रेस (18507) भी 24 और 25 जून को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलेगी। डीसीएम डा. संचित त्यागी ने बताया कि इस रूट पर जाने वाले यात्री इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।