{"_id":"68ff43683b54b861a403e294","slug":"tragic-road-crash-in-agra-tractor-hits-bike-rider-dies-as-vehicle-flips-over-divide-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला...मौके पर ही मौत, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला...मौके पर ही मौत, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
Mon, 27 Oct 2025 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:33 PM IST
सार
आगरा के शमशाबाद रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक रुक गई। बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शमसाबाद रोड पर दिगनेर पुल के समीप सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशन सिंह (42) की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक भी घायल है। सूचना पर पहुंचे परिजन ने एकता थाने की पुलिस को शव हटाने से रोक दिया, इससे जाम लग गया। आधे घंटे बाद परिजन को समझाकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज सकी।
किशन सिंह गांव नौफरी निवासी थे। परिवार में पत्नी के साथ एक बेटा और एक बेटी है। वह जूता कारीगर थे। चचेरे भाई दीवान सिंह ने बताया कि किशन अपने दोस्त को छोड़ने शमसाबाद की ओर गए थे। लौटते समय पीछे से आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।