{"_id":"65bc99493d54fe473c01c94f","slug":"tragic-accident-in-mathura-speeding-car-collides-with-a-tree-two-youths-die-on-spot-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर ही मौत
Fri, 02 Feb 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:57 PM IST
सार
राया के सादाबाद रोड पर कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मथुरा में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राया में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे दोनों युवकों बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ये हादसा राया के सादाबाद रोड़ पर गांव खजूरी के समीप हुआ। लोगों ने बताया कि कार की गति काफी अधिक थी। कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वो पेड़ से टकरा गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को उपचार के लिए कहीं भेजती, तब तक दोनों की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।