{"_id":"68cb8ca4019c3b4b5d0fb587","slug":"tragic-accident-in-jagner-9-year-old-girl-dies-while-playing-on-home-made-gamcha-swing-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गमछे के झूले में दर्दनाक हादसा...नौ साल की बच्ची की जिस तरह हुई मौत, कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गमछे के झूले में दर्दनाक हादसा...नौ साल की बच्ची की जिस तरह हुई मौत, कांप गए घरवाले
Thu, 18 Sep 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:07 AM IST
सार
घर के आंगन में नौ वर्षीय बच्ची को झुलाने के लिए बनाया गया गमछे का झूला मौत का फंदा बन गया। उसगे गले में ये गमछा इस कदर उलझा कि उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के जगनेर के सरेंधी गांव में बुधवार को खेल-खेल में किसान तरुणेश की 9 साल की बेटी की मौत हो गई। वह घर में गमछे से बनाए गए झूले पर झूल रही थी। अचानक फंदा बन जाने से हादसा हो गया।
घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। परिजन ने बताया कि बेटी योगिता कक्षा दो की छात्रा थी। घर पर ही बच्चों को झूला झूलने के लिए गमछा बांध दिया गया था। इस पर बैठकर बच्चे झूला झूलते थे। शाम को योगिता के भाई प्रिंस और बहन गुन्रा दादा चंदन सिंह के पास खेल रहे थे जबकि योगिता झूला झूल रही थी। गुन्ना को भूख लगने पर दादा कमरे में अंदर गए। तभी उन्होंने योगिता को झूले पर बने फंदे से लटका देखा।
इस पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह योगिता को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी।