{"_id":"5de1ffc28ebc3e54ad717a48","slug":"traffic-stopped-on-service-road-due-to-gangajal-project-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: वाटर वर्क्स से लंगड़े की चौकी तक सर्विस रोड पर यातायात बंद, एक महीने तक होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: वाटर वर्क्स से लंगड़े की चौकी तक सर्विस रोड पर यातायात बंद, एक महीने तक होगी दिक्कत
Sat, 30 Nov 2019 11:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
वाटरवर्क्स चौराहा के पास गंगाजल पाइप लाइन के लिए खोदा गया गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत जीवनी मंडी वाटरवर्क्स तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डालने और उन्हें जोड़ने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। इसके चलते जीवनी मंडी चौराहे से लंगड़े की चौकी तक के सर्विस रोड पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। एक महीने तक पाइप लाइन का काम चलेगा, जिसके लिए सर्विस रोड पर रूट डायवर्जन किया गया है।
2800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक गंगाजल पहुंचाने के लिए 1600 मिमी व्यास के पाइप डाले जा रहे हैं। सिकंदरा से आई पाइप लाइन वाटरवर्क्स फ्लाई ओवर के नीचे रुकी है। लंगड़े की चौकी से जीवनी मंडी के बीच सर्विस लेन पर पिट बनाने का काम किया जाएगा, जिसे ट्रेंचलेस विधि से पाइप डालने के बाद इन्हें जोड़ा जाएगा।
एक महीने तक चलने वाले कनेक्शन के काम के कारण सर्विस रोड पर पूरी तरह से ट्रैफिक बंद रहेगा। इससे बल्केश्वर से विजय नगर की ओर जाने वाले और लंगड़े की चौकी से रामबाग की ओर जाने वालों को दो किमी तक की दूरी ज्यादा तय करनी होगी।

यह है ट्रैफिक रूट डायवर्जन
जीवनी मंडी से लंगड़े की चौकी तक की सर्विस रोड पर कोई वाहन नहीं जाएगा। सभी भारी वाहन और रोडवेज, सिटी बसें रामबाग फ्लाई ओवर के अंडरपास से यू टर्न लेकर वाटर वर्क्स चौराहे पर स्थित फ्लाई ओवर का प्रयोग करते हुए निकलेंगे।
लंगडे़ की चौकी से जीवनी मंडी तक की दिशा से भी कोई वाहन सर्विस रोड पर नहीं चलेगा। एक महीने तक यानी 31 दिसंबर तक सर्विस लेन पर वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
लग सकता है एक माह
गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके पंकज ने बताया कि जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपों को कनेक्ट करने का काम शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। सर्विस लेन पर इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।