{"_id":"68832655a10bb374ec05ff3d","slug":"traffic-police-s-special-campaign-has-started-a-challan-will-be-issued-for-one-mistake-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान हुआ शुरू...इन बातों का रखें ध्यान, एक गलती पर सीधे कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान हुआ शुरू...इन बातों का रखें ध्यान, एक गलती पर सीधे कटेगा चालान
Fri, 25 Jul 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:08 PM IST
सार
यातायात पुलिस का अभियान शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Traffic police, police constable,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब पुलिस सख्ती करेगी। शुक्रवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट, रेड लाइट का उल्लंघन, बाइक पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा स्टॉप लाइन पर वाहन नहीं रोकने पर चालान काटे जाएंगे। इस दौरान जागरूक भी किया जाएगा।
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अमिता सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से चालान की कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिसकर्मी भी मोबाइल से चालान करेंगे। इसका मकसद नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के साथ लोगों को जागरूक करना भी है।
उन्होंने बताया कि चाैराहों पर स्टॉप लाइन पर वाहन नहीं रोकने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाती है। इसको देखते हुए पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगे। गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। चार बार से अधिक चालान कटने पर पंजीकरण निरस्त करने के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेजेंगे।