फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam from Sikandra to ISBT Due to spill of Mobil Oil on highway

यूपी: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आई ऐसी आफत, तेज आया, थोड़ा रुका और गिर गया; कई लोग हुए घायल

Mon, 23 Oct 2023 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 10:35 PM IST
सार

दिल्ली हाईवे पर मोबिल ऑयल फैलने से सबसे ज्यादा मुश्किल दो पहिया वाहन चालकों के सामने थीं। बाइक हो या फिर स्कूटी उन पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मिट्टी डलवाई, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 
 

विज्ञापन
traffic jam from Sikandra to ISBT Due to spill of Mobil Oil on highway
आगरा-दिल्ली हाईवे पर आई ऐसी आफत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एनएच-19 पर भावना एस्टेट कॉलोनी के मोड़ पर सोमवार की दोपहर 12 बजे मोबिल ऑयल से भरी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हाईवे पर ऑयल फैलने से फिसलन हो गई। दोपहिया वाहन चालक फिसलने लगे। इससे ट्रैफिक थम सा गया। गाड़ियां रेंग-रेंगकर निकलीं तो जाम लग गया। एक घंटे में सिकंदरा से आईएसबीटी तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने सड़क पर मिट्टी डलवाई। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


सिकंदरा की ओर से लोडिंग गाड़ी मोबिल ऑयल के डिब्बे लादकर आईएसबीटी की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे भावना एस्टेट के मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी से मोबिल ऑयल के डिब्बे सड़क पर गिर गए। कई डिब्बों के ढक्कन खुलने से तेल सड़क पर फैल गया। मोबिल ऑयल के फैलने से सड़क पर खासी फिसलन हो गई। जब लगातार तीन-चार दुपहिया वाहन सवार यहां गिरकर चुटैल हो गए तो ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलने लगा। हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  किशोर की  हत्या: ट्रैक्टर के हैरो से काटा, फिर खेत में दफनाई लाश और ऊपर से कर दी आलू की फसल की बुवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेन की मदद लेनी पड़ी
दोपहर 1 बजे सिकंदरा से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से मोबिल ऑयल की गाड़ी को हटवाया। इस बीच गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर आईएसबीटी तक लोग जाम से जूझते रहे। सिकंदरा चौराहे से कामायानी कट तक जाम लगा रहा। दोपहर 2 बजे के बाद फिसलन को कम करने के लिए पुलिस ने हाईवे पर मिट्टी डलवाई। तब कहीं जाकर यहां वाहनों की गति बढ़ सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed