Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam due to vehicles coming from the wrong direction on the highway

Agra News: हाईवे पर गलत दिशा से निकल रहे वाहनों से लग रहा जाम

Sat, 15 Nov 2025 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to vehicles coming from the wrong direction on the highway
रामबाग फ्लाइओवर पर रांग साइड से लौट रहे वाहनों की वजह से लगा जाम - फोटो : संवाद
आगरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर यातायात माह में भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। हाईवे पर गलत दिशा से निकलने वाले वाहनों की वजह से ज्यादातर जाम लग रहा है। मेट्रो निर्माण के लिए बैरिकेडिंग से पहले से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। वाहनों की कतार में फंसने से लोगों को चंद मिनटों की दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट तक लग रहा है।
विज्ञापन



केस-1, समय सुबह 10:30 बजे
लंगड़े की चौकी के सामने मेट्रो बैरिकेडिंग के पास एक लोडर टेंपो खराब हो गया। मथुरा की ओर जाने वाली एक लेन वाहनों के निकलने के लिए बची। वाहनों की कतारें लगने लगीं। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर जाम लग गया। इसके बाद फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहन जाम को देख जवाहर पुल पर गाड़ी टर्न कर सर्विस रोड से निकलने लगे। इससे रामबाग फ्लाईओवर और अंडरपास से मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों का रास्ता रुक गया। रामबाग फ्लाईओवर पर भी जाम लग गया। इससे यमुनापार की ओर से शहर की ओर आने वाले लोग परेशान रहे। उन्हें रामबाग से सुल्तानगंज पुलिया तक पहुंचने में करीब आधा घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


केस-2, समय दोपहर 3:15 मिनट
ट्रांसपोर्ट नगर अंडरपास से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन मेट्रो कार्य की वजह से बंद कर दिए गए। इसके बाद चालक वाहनों को सिकंदरा की ओर ले जाने के लिए सर्विस रोड पर गैलाना रोड तक ले गए। इसके बाद वह गलत दिशा से वाहनों को हाईवे पर ले जाने लगे। इससे मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों का रास्ता जाम हो गया। हाईवे और सर्विस रोड पर ककरैठा रोड तक जाम लग गया। असोपा की ओर जाने वाला रोड वाहनों के दबाव से अवरुद्ध होने लगा। लोगों को आधे घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed