फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam by BEd examination

बीएड परीक्षा: सिटी बसों के लिए भटकते रहे अभ्यर्थी

Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam by BEd examination
आगरा। बीएड की प्रवेश परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को शुक्रवार को सिटी बसें नहीं मिलीं। अभ्यर्थियों ने रिक्शा और ऑटो से सेंटरों तक की दूरी तय की।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को 35 केंद्रों पर 13 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बीएड की परीक्षा देने पहुंचे थे। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। ऐसे में सुबह से ही सिटी बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। इटावा से आए दुर्गविजय सिंह ने बताया कि उसे भगवान टाकीज से एमडी जैन इंटर कालेज के सेंटर में जाना था, लेकिन बस नहीं मिली। ऐसे में रिक्शे से जाना पड़ा। यह हालात दोपहर को दो से पांच बजे की पाली के बाद भी नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए सिटी बसों का घंटों तक इंतजार किया। महानगर बस प्रशासन ने भी परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया था। रामबाग के शकील ने बताया कि सिटी बस नहीं मिलने के कारण लिफ्ट लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सका। शाम को परीक्षा छूटने के बाद आगरा से फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी के लिए बसें नहीं मिलीं। मैनपुरी के रामहेत ने बताया कि फिरोजाबाद के लिए बस का दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आईएसबीटी के पूछताछ केंद्र पर भी कर्मचारियों ने सही जवाब नहीं दिया।

एमजी रोड पर रेंगते रहे वाहन
दो पालियों में हुई परीक्षा के कारण एमजी रोड पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक जाम के हालात बने रहे। आगरा कॉलेज, एमडी जैन, आरबीएस कॉलेज समेत कई सेंटर थे, जिनमें परीक्षा थी। यहां अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक दिन में कई बार जाम लगा। पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। शाम पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद भी एमजी रोड पर छह बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed