फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Jam: A distance of 100 meters... takes 20 minutes to cover.

जाम: 100 मीटर की दूरी...20 मिनट में तय होना मजबूरी

Tue, 04 Aug 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam: A distance of 100 meters... takes 20 minutes to cover.
आगरा। सावन के पहले सोमवार पर रावली सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ से एमजी रोड पर 5 घंटे तक यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। 100 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट तक लगे। बारिश से गड्ढों में पानी भरने से वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। यह हाल हरीपर्वत, भगवान टॉकीज और सिकंदरा चौराहों पर भी रहा। पूरे दिन वाहन चालक जूझते नजर आए।
विज्ञापन

एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। रावली महादेव मंदिर शहर के बीचों-बीच हैं। मंदिर के सामने पिलर बनाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इस कारण रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क के एक तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। इस कारण धौलपुर हाउस पर बने मार्केट से वाहन नहीं निकल पा रहे थे। सुबह 10 बजे अपने ऑफिस और जरूरी काम से जाने वालों के वाहन अधिक थे। इससे एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कुछ ही देर में जाम लगने लगा। वाहनों की लाइन जिलाधिकारी आवास तक पहुंच गई। पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवा रहे थे मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर तीन बजे तक यही हाल रहा।
विज्ञापन



17 पुलिसकर्मी भी हो गए फेल
रावली मंदिर के बाहर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 1 यातायात निरीक्षक, 3 यातायात उपनिरीक्षक, 10 पुरुष सिपाही 3 महिला सिपाहियों को तैनात किया गया था। मुख्य द्वार से लेकर एसबीआई तिराहे तक ड्यूटी लगी थीं। इनके अलावा मेट्रो की ओर से मार्शल लगाए थे। पुलिसकर्मी छीपीटोला की तरफ से आने वाले वाहनों को निकालने के लिए एमजी रोड पर वाहनों को रोक रहे थे। इससे जाम लग रहा था। पुलिसकर्मियों की तैनाती का फायदा आम लोगों को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



-। डीएम-पुलिस आयुक्त आवास जाने
का रास्ता, 6 स्कूल, दो बड़े अस्पताल
रावली से रोजाना जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त निकलते हैं। इसके अलावा छीपीटोला, बालूगंज, सदर, प्रतापपुरा में 6 बड़े स्कूल भी हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल सहित दो बड़े अस्पताल हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा भी चौराहे के पास ही है। इस कारण वाहनों का आवागमन अधिक होता है। यहां पर दो महीने पहले मेट्रो का कार्य शुरू हुआ जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। अभी तक सिर्फ बैरिकेडिंग ही लगाई जा सकी है।



वर्जन
शिव मंदिरों में यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थीं। एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। इस कारण समस्या है। जल्दी निर्माण कार्य पूरा करने के लिए मेट्रो के अधिकारियों से कहा गया है।
-सोनम कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed