{"_id":"69abe5c30c7e8587c409df08","slug":"traffic-chaos-in-agra-during-cm-yogi-s-visit-highway-closed-and-commuters-stuck-in-long-jam-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: CM योगी के दौरे से आगरा में ट्रैफिक थमा, फिरोजाबाद-दिल्ली हाईवे किया बंद; धूप में घंटों जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: CM योगी के दौरे से आगरा में ट्रैफिक थमा, फिरोजाबाद-दिल्ली हाईवे किया बंद; धूप में घंटों जाम में फंसे लोग
Sat, 07 Mar 2026 02:15 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन के दौरान पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों और सिकंदरा चौराहे पर हाईवे को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया और तेज धूप में राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
सीएम योगी के आगमन के दौरान लगा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन के दौरान पुलिस ने फ्लीट निकालने के लिए आम लोगों के लिए रास्ते बंद कर दिए गए। सिकंदरा चौराहे पर तो हाईवे को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया। इस कारण राहगीर काफी देर तक खड़े इंतजार करते रहे। तेज धूप के बीच इंतजार में लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार सुबह 10 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उनका काफिला प्रतापपुरा अवंती बाई चौराहे होते हुए अमर होटल पहुंचा। उनके आगमन मार्ग पर पुलिस ने राहगीरों के वाहनों को रोक दिया। ईदगाह बस अड्डा, अवंतीबाई चौराहा, मेहर टाकीज तिराहा आदि जगहों पर राहगीरों को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर होटल से मुख्यमंत्री कारगिल चौराहा होते हुए सिकंदरा चौराहे से यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने रास्ते बंद रखे। सिकंदरा चौराहे पर दिल्ली हाईवे की दोनों लेन बंद करने से वाहनों की लाइन लग गई। मुख्यमंत्री के यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचने के बाद आईएसबीटी से सिकंदरा की ओर जाने वाली लेन खोली गई पर सिकंदरा से आईएसबीटी आने वाला मार्ग बंद रखा गया। सिकंदरा चौराहे पर वाहनों की लाइन लग गई। दो पहिया वाहन चालक धूप में खड़े होकर इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद करीब आधे घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।