फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Chaos in Agra: CM Visit and Metro Work Leave Commuters Stuck for an Hour

UP: वीवीआईपी आगमन बना आगरा के लिए मुसीबत, नहीं है वैकल्पिक इंतजाम; सीएम योगी के आगमन के दौरान यही हुआ

Mon, 09 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 09:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक रोकने से लोगों को करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो निर्माण के कारण पहले से ही संकरी लेन होने से हालात और बिगड़ गए।

विज्ञापन
Traffic Chaos in Agra: CM Visit and Metro Work Leave Commuters Stuck for an Hour
आगरा में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड और हाईवे पर जाम की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या वीवीआईपी आगमन पर हो रही है। पुलिस ने कई बार वैकल्पिक मार्ग के लिए कवायद की लेकिन इसका फायदा आम जनता को नहीं मिल रहा है। शनिवार को सिकंदरा में मुख्यमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक रोके जाने से लोगों को एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। आरोप है कि ट्रैफिक रोके जाने के संबंध में पहले से कोई रूट प्लान जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक निर्माण होने की वजह से बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। एक लेन से ही वाहन निकल पा रहे हैं। रोजाना लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। शनिवार को सिकंदरा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पुलिस ने 1 घंटे तक यातायात रोक दिया था।
विज्ञापन


इससे लोगों को जाम में फंसना पड़ा। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में फेल रहे। वैकल्पिक रास्ता होने के बावजूद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सिकंदरा से वाहनों को नहीं जाने दिया गया। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले राकेश ने बताया कि जाम की वजह से उन्हें 1 घंटे तक समस्या का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने अगर पहले से कोई प्लान बनाया होता तो लोगों को जानकारी दी जानी चाहिए थी। इस पर वह रूट बदलकर अपने गंतव्य के लिए जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड पर सुझाया था वैकल्पिक रास्ता
एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते का सुझाव दिया था। यह मार्ग हरीपर्वत से मदिया कटरा, लोहामंडी, जयपुर हाउस, कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां, पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट तक जाने के लिए था। मगर इस रास्ते पर पहले से ही जाम रहता है। अवैध ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण से रास्ता संकरा है। वाहनों के दबाव पर भी जाम लग जाता है। इस रास्ते के लिए अधिक प्रचार-प्रसार भी नहीं किया गया।


कुछ पॉइंट पर बढ़ाए पुलिस और मार्शल
एसीपी ट्रैफिक राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। जिन पाॅइंट पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटाई जा रही हैं। कुछ पाॅइंट पर समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और मार्शल की संख्या बढ़ाई गई है। लोगों को पीक आवर्स में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed