{"_id":"5da60f028ebc3e01536a06c2","slug":"traffic-avearnesh-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4108219134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
लोहिया पार्क में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकत रैली निकालते बच्चे
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को सुबह लोहिया पार्क से निकाली गई रैली में पंडित दीनदयाल स्कूल, रजनीश कॉन्वेंट स्कूल और आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली ईशन नदी पुल, कचहरी रोड होते हुए सदर तहसील पर समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियों और नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
एआरटीओ राजेश कर्दम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए कहा। इस दौरान सीओ सिटी अभय नरायन राय, यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।