Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic arrangements will be altered today at the Idgah ROB and Arjun Nagar.

Agra News: ईदगाह आरओबी और अर्जुन नगर में आज बदला रहेगा यातायात

Tue, 17 Nov 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered today at the Idgah ROB and Arjun Nagar.
आगरा। अर्जुन नगर तिराहा से बारहखंभा रेलवे फाटक के बीच सड़क निर्माण की वजह से 17 नवंबर को यातायात डायवर्जन किया गया है। ईदगाह आरओबी और अर्जुन नगर क्षेत्र इससे प्रभावित रहेंगे। खेरिया से ईदगाह चौराहे के बीच व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन पर भी प्रतिबंध है।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि खेरिया चौराहा से अर्जुन नगर की ओर व्यावसायिक वाहन नहीं जा पाएंगे। यह प्रतिबंध रुई की मंडी से डबल फाटक और ईदगाह चौराहा से नगला छउआ होते हुए जाने वालों पर लागू होगा। खेरिया चौराहा से ईदगाह की ओर जाने वाले भारी और मध्यम व्यावसायिक वाहन अब वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। तीन और चार पहिया वाहन भी इन्हीं मार्गों का उपयोग करेंगे। वे मलपुरा नहर चौराहा, रोहता, मधुनगर, अल्लाह बख्श चौराहा, क्लब चौराहा और सुल्तानपुरा चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं
ईदगाह चौराहा से खेरिया चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी मार्ग बदले गए हैं। ये वाहन सुल्तानपुरा चौराहा, क्लब चौराहा, अल्लाह बख्श चौराहा, थाना सदर, मधुनगर चौराहा, रोहता चौराहा और मलपुरा चौराहा होकर निकलेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने के लिए कहा है। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है। कहा गया है कि किसी भी असुविधा पर यातायात नियंत्रण हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed