फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trafffice

यातायात माह में भी नहीं आई नियमों की याद

Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
trafffice
यातायात माह का उलंघन करते बाइक सवार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यातायात माह का शुभारंभ रविवार से हो गया। लेकिन इससे अंजान लोग खुलेआम यातायात नियमों को धता बताते हुए फर्राटा भरते रहे। कहीं बाइक पर तीन सवारी बैठाकर लोग गुजरते नजर आए। बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों की भी संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह हो या फिर यातायात माह सभी में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। लेकिन समय गुजरने के साथ ही लोग इन नियमों को भी भुला देते हैं। इस बार भी रविवार को यातायात माह का शुभारंभ हुआ, लेकिन लोगों को यातायात नियमों की याद नहीं आई।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड से लेकर कलक्ट्रेट तक लोग नियम तोड़ते नजर आए। कचहरी रोड पर जहां हर तीसरा व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए ही बाइक पर गुजर रहा था तो वहीं बाजार में बाइक पर तीन सवारी बैठाकर गुजरते रहे। कार चालकों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। कोई भी सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए था। अब पूरे माह इन लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। लेकिन माह खत्म होते ही फिर सब भूल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ
मैनपुरी। एक नबंवर से शुरू हुए यातायात माह का रविवार सुबह एसपी अजय कुमार पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। ईशन नदी पुल पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना, तीन सवरियां, स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन लगातार लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाता है। फिर भी कुछ लोग नियम तोड़ने में अपनी शान समझते हैं।

एआरटीओ राजेश कर्दम ने हादसे रोके जाने को लेकर पूरे माह जागरूकता शिविर आदि का आयोजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों के जरिए भी लोगों से नियम पालन की अपील की जाएगी। सीओ सिटी अभय नरायण राय ने कहा कि जान है तो जहान है, जान का मोल समझे। इस जीवन को व्यर्थ में न गवाएं। इस मौके पर स्कूली बच्चे, वाहन चालक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed