{"_id":"5b37834d4f1c1bb51e8b899f","slug":"traders-will-protest-against-gst-on-third-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#जीएसटीएकवर्ष: आज तक नहीं सुधरी खामियां, व्यापारियों ने किया ये ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#जीएसटीएकवर्ष: आज तक नहीं सुधरी खामियां, व्यापारियों ने किया ये ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लागू हुए एक साल पूरा हो गया है, लेकिन आज तक इसकी खामियों के विरोध में आवाज उठ रही है। इसी कड़ी में तीन जुलाई को फिरोजाबाद के व्यापारी धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने दी। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि जनपद में बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर अपने वाहनों से प्रतिदिन शहर और देहात क्षेत्र में जाते हैं।
माल बिकने पर उसका वहीं बिल काटा जाता है। वाहन पर अधिकतम 50 हजार का माल होता है। ऐेसे में जनपद की सीमा को ई-वे बिल से मुक्त किया जाए। गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इसे मुक्त कर दिया गया है।

जिला मुख्यालय पर देंगे धरना
महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि ई-वे बिल की कापी न होने पर भी माल को जब्त न किया जाए। जीएसटी में समाधान योजना के लिए एक करोड़ से बढ़ा कर डेढ़ करोड़ की घोषणा की गई थी लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि ई-वे बिल पार्ट बी भरने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की होनी चाहिए। यदि ट्रांसपोर्टर नहीं भरता है तो उस पर पेनल्टी लगनी चाहिए।
इन्हीं सब खामियों को लेकर व्यापारी तीन जुलाई जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान संजीव पोरवाल, मानसिंह राठौर, अभिषेक जैन, धीरज वर्मा, राहुल अग्रवाल, कमलेश शर्मा शामिल रहे।