फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traders who has black money in tension

छापों से टेंशन में काले धन वाले

Tue, 13 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
traders who has black money in tension
आय घोषणा योजना-2016 में सर्वे, सर्च की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग को मिला रिस्पांस - फोटो : अमर उजाला
चार बुलियन कारोबारी, चार हास्पिटल पर आयकर छापों और चिकित्सकों को नोटिस के बाद शहर में काला धन रखने वाले टेंशन में आ गए हैं। इसका असर यह कि आय घोषणा योजना में संपत्ति का खुलासा करने वालों की तादात में बढ़ोतरी हुई है। आयकर विभाग में विशेष रूप से बनाए गए हेल्प काउंटर पर बीते सात दिनों में उद्यमियों ने जिस तरह से उत्सुकता जताई है उससे करीब 250 करोड़ रुपये की अघोषित आय सामने आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


आय घोषणा योजना की समय सीमा पूरी होने में केवल 17 दिन शेष हैं। आयकर भवन, संजय प्लेस में कमरा नंबर 117 में विशेष केंद्र बनाया है। सर्वे और सर्च से घबराए लोगों ने अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ताओं से योजना की जानकारी शुरू की है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के नोडल अधिकारियों के पास भी लोग पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आगरा को 500 करोड़ रुपये की आय घोषित कराने का लक्ष्य मिला है। इसमें 250 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य मौजूदा समय में ही पूरा हो सकता है। जबकि 20 से 30 सितंबर के बीच ही ज्यादा रिस्पांस मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए इंस्टीट्यूट अध्यक्ष सीए अमित बंसल के मुताबिक, पुरानी संपत्ति के सर्किल रेट के आधार पर और किस्तों की सुविधा के बाद लोगों का रिस्पांस बढ़ा है।
सीए सर्वेश वाजपेयी के मुताबिक, तीन किस्तों में भुगतान हो सकेगा। घोषित संपत्ति पर जो टैक्स तय होगा, उसका 25 फीसदी 30 नवंबर तक और अगली 25 फीसदी राशि 31 मार्च 2017 तक , शेष राशि 30 सितंबर 2017 तक जमा की जा सकती है। 

आगे नहीं बढ़ेगी आय घोषणा योजना
आयकर विभाग और केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आय घोषणा योजना (आईडीएस-2016) 30 सितंबर को ही खत्म हो जाएगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल में ही छठा स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है कि योजना 30 सितंबर को बंद हो जाएगी। पुराने निर्देशों में कई बदलाव भी किए हैं।

बैंकों को जमा करना होगा कैश
आय घोषणा योजना में कई बैंकों के ब्रांच बड़ी अघोषित आय को जमा करने से हिचक रहे थे लेकिन रिजर्व बैंक के सीजीएम राजिंदर कुमार ने सभी बैंकों को यह पत्र भेजा है कि बैंक नगद राशि जमा करें और स्कीम के तहत आने वाले लोगों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।


30 सितंबर तक है आय घोषणा योजना की मियाद
17 दिन बचे हैं अघोषित आय के खुलासे के लिए
250 करोड़ की अघोषित आय आ चुकी सामने
500 करोड़ रुपये का आगरा को मिला है टारगेट
25 फीसदी 30 नवंबर तक जमा करना होगा टैक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed