{"_id":"6a603650f51b9bfd620038f2","slug":"traders-warn-of-indefinite-strike-if-kalua-ram-mandi-is-not-shut-down-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: कलुआराम मंडी के खिलाफ मोर्चा, एक अगस्त को बंद रहेगी सिकंदरा मंडी; बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कलुआराम मंडी के खिलाफ मोर्चा, एक अगस्त को बंद रहेगी सिकंदरा मंडी; बड़े आंदोलन की चेतावनी
Wed, 22 Jul 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:47 AM IST
सार
आगरा में बसई की अवैध मंडी बंद होने के बाद अब व्यापारियों ने कलुआराम मंडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आढ़तियों ने प्रशासन को छह दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि कार्रवाई नहीं होने पर शहर में फल, फूल और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
उपनिदेशक अनिल कुमार को ज्ञापन देते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसई की अवैध सुल्लड़ मंडी बंद कराने के बाद दोनों मंडियों के व्यापारी एकजुट होकर कलुआराम मंडी बंद कराने की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को छह दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि इसके बाद एक तारीख से सिकंदरा मंडी के व्यापारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। सिकंदरा मंडी पूरी तरह बंद कर देंगे।
विज्ञापन
मंडी यूनियन सब्जी मंडी सिकंदरा और नवीन फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन बरौली अहीर के व्यापारी संयुक्त रूप से मंगलवार को मंडी समिति उप निदेशक अनिल कुमार से मिले। उन्होंने बसई के अवैध मंडी और सड़कों पर फड़ लगाकर फल व सब्जी बेचने वालों को बरौली अहीर की मंडी में शिफ्ट कराने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कलुआराम मंडी 27 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बरौली अहीर के व्यापारियों की तरह सिकंदरा मंडी के आढ़ती 1 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे। शहर में फल, फूल व सब्जी का आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका जिम्मेदार पूरी तरह प्रशासन होगा।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई

आलू प्याज मंडी उपाध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया कि कलुआराम मंडी में रोजाना 15 से 20 गाड़ी आलू और 7 से 8 गाड़ी प्याज की आती हैं। जिनका मंडी कर नहीं जमा किया जाता है। मंडी के राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है इसके साथ ही सिकंदरा मंडी का करीब 60 फीसदी व्यापार प्रभावित होता है।
बरौली अहीर मंडी उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि उनका आंदोलन कलुआराम मंडी के बंद हाेने तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें - UP: मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन, आगरा में श्मशान घाट पर तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार