फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Funeral Performed Under Tarpaulin Amid Rain Villagers Protest Lack of Shed at Cremation Ground

UP: मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन, आगरा में श्मशान घाट पर तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 21 Jul 2026 05:17 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के हंसपुरा गांव में श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने के कारण बारिश के बीच तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Funeral Performed Under Tarpaulin Amid Rain Villagers Protest Lack of Shed at Cremation Ground
तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी विकासखंड के ग्राम हंसपुरा में श्मशान घाट पर टीनशेड न होने से मंगलवार को बारिश के बीच ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर शव का दाह संस्कार करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन




 

 मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हंसपुरा निवासी सत्यप्रकाश सक्सैना का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन वहां बारिश से बचाव के लिए टीनशेड  की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर चिता को बारिश से बचाया और किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर टीनशेड की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विकास के दावों के बावजूद गांव की मूलभूत सुविधाएं उपेक्षा का शिकार हैं। मानसून की शुरुआत में ही ऐसी स्थिति सामने आने से ग्रामीणों ने आने वाले दिनों में और अधिक परेशानी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

समाजसेवी सुनील कुमार पाराशर ने कहा कि किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई के समय भी ऐसी अव्यवस्था होना बेहद दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस मूलभूत समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि श्मशान घाट में टीनशेड एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से श्मशान घाट पर जल्द पक्का टीनशेड और आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed