{"_id":"6ad92d43f94aedf4a4051e11","slug":"traders-protest-against-sealing-and-demolition-notices-agra-news-c-25-agr1034-1191996-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के विरोध में उतरे व्यापारी
विज्ञापन
सीलिंग नोटिस और ध्वस्तीकरण के विरोध में एससीएम को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते व्यापारी स्त्रोत सं
- फोटो : samvad
आगरा। नगर निगम, आवास विकास परिषद एवं आगरा विकास प्राधिकरण की सीलिंग व ध्वस्तीकरण नोटिसों के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम रजत वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने कहा कि प्राधिकरणों ने कॉलोनियों में पर्याप्त बाजार विकसित नहीं किए। व्यापारियों ने खुद दुकानें खोलकर कमर्शियल टैक्स, जीएसटी व बिजली बिल देकर राजस्व बढ़ाया। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की गलत आड़ लेकर निर्मित बाजारों को अवैध बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने आवासीय परिसरों में व्यापार की अनुमति देने के लिए कानून बनाने की मांग की।
कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने विकसित बाजारों के नियमितीकरण और ध्वस्त दुकानों से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने की मांग उठाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना अवैध निर्माण संभव नहीं है, इसलिए भवन स्वामियों के बजाय दोषी अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राजीव जैन, वीरेंद्र सिंह पिप्पल, चंद्रमोहन जैन, पंकज अग्रवाल, रवि गोयल, कुतुब मलिक, सोनू अग्रवाल, नसीम खान, अबरार खान, बाबर खान व सगीर भाई आदि मौजूद रहे।