{"_id":"5bc995cdbdec22697a0f3546","slug":"traders-gst-evasion-by-trains-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के जरिए बड़े पैमाने पर हो रही जीएसटी की चोरी, ऐसे होता है 'खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के जरिए बड़े पैमाने पर हो रही जीएसटी की चोरी, ऐसे होता है 'खेल'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दिल्ली से बिना बिल के ट्रेन में माल लाए। कैंट स्टेशन से पहले जैसे ही ईदगाह और पचकुइयां पुल के बीच ट्रेन रुकी, पलक झपकते ही ट्रेन के डिब्बों से बोरों में माल नीचे। यहां पहले से मौजूद ई-रिक्शा, लोडिंग टैंपो पल भर में ही यह माल गायब कर देते हैं।
रेलवे के जरिए इस तरह बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी हो रही है। जीएसटी अधिकारियों की टीम स्टेशन के बाहर माल की चेकिंग के इंतजार में रहती है और दिल्ली से आया माल स्टेशन से दो किमी पहले ही उतारकर व्यापारी ले जा रहे हैं।
राजा की मंडी पर पकड़ी जा चुकी है चांदी
दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनों में शाम को 5 से रात 2 बजे तक ही ज्यादातर माल की डिलीवरी हो रही है। पूरे दिन दिल्ली में खरीदारी के बाद शाम की ट्रेनों में एजेंट व्यापारी के लिए माल लेकर आते हैं, जो बिल्लोचपुरा से लेकर कैंट से पहले ईदगाह पुल तक माल नीचे उतार ही देते हैं। इस नेटवर्क को सबसे ज्यादा फायदा कैंट स्टेशन से पहले ही ट्रेनों के उतर जाने से है।

वाणिज्य कर ने मांगी थी ऑफिस के लिए जगह
ट्रेन से सामान उतार कर ले जाता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
वाणिज्य कर विभाग ने इस साल मार्च में रेलवे से आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन पर पार्सल के पास आफिस के लिए जगह मांगी थी, जिसमें स्टेट जीएसटी के अधिकारी 24 घंटे तैनात रहें और हर ट्रेन में होने वाली बुकिंग और डिलीवरी की चेकिंग कर सकें।
इसके बावजूद रेलवे अधिकारियों ने टैक्स चोरी रोकने के लिए एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 के पत्र को तवज्जो ही नहीं दी। छह महीने बाद भी आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन पर जीएसटी अधिकारियों की चेकिंग नहीं हो रही।
स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 आरके पांडेय ने बताया कि कैंट और फोर्ट स्टेशन पर हमने चेकिंग दल के लिए पार्सल घर के पास जगह मांगी है, लेकिन रेलवे से यह उपलब्ध नहीं हो सकी है। बाहर प्रवर्तन दल प्रभावी नहीं है। स्टेशन से पहले ही माल उतार लेने के इस मामले में जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।