फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders Demand Rehabilitation Before Demolition of Labhchand Market in Agra

लाभचंद्र मार्केट प्रकरण: ध्वस्तीकरण से पहले विस्थापन की मांग, व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 16 Feb 2026 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 10:01 AM IST
सार

लाभचंद मार्केट पर ध्वस्तीकरण की आशंका और प्रशासन की ओर से जारी भारी-भरकम रिकवरी नोटिसों ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Traders Demand Rehabilitation Before Demolition of Labhchand Market in Agra
लाभचंद मार्केट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के राजामंडी बाजार स्थित लाभचंद मार्केट के अस्तित्व पर मंडराते संकट और प्रशासन की ओर से जारी रिकवरी नोटिसों ने दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। रविवार को आगरा व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दुकानदारों ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से उनके आवास पर मुलाकात की और ध्वस्तीकरण से पहले विस्थापन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। व्यापारी इस संबंध में सोमवार को डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मंत्री बघेल को बताया कि एडीएम सिविल सप्लाई अजय कुमार सिंह द्वारा लगातार डिक्री बनाकर किराया वसूली के भारी-भरकम नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। वहीं दूसरी ओर, मार्केट के ध्वस्तीकरण की सुगबुगाहट ने भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। व्यापारियों ने कहा कि अचानक लाखों रुपयों की डिक्री और वसूली के नोटिसों का भुगतान करना छोटे दुकानदारों के लिए असंभव है।
विज्ञापन


यदि बिना किसी ठोस योजना के मार्केट को ध्वस्त किया गया, तो वहां स्थित 70 दुकानों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 500 से अधिक कामगारों के परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। व्यापारियों ने मांग की है कि किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें किसी उपयुक्त व्यावसायिक केंद्र पर विस्थापित किया जाए। इस दौरान अशोक मंगवानी, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, हेमंत भोजवानी, सुनील करमंचदानी, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राजेश राठौड़ और राकेश बंसल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed