फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders are being harassed in the name of GST and polythene

Agra News: जीएसटी और पॉलिथीन के नाम पर हो रहा व्यापारियों का उत्पीड़न

Fri, 23 Aug 2024 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Traders are being harassed in the name of GST and polythene
मैनपुरी / घिरोर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि जीएसटी और पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए। सरकार पॉलिथीन का उत्पादन बंद करे ताकि उनका उपयोग रुक सके। व्यापारियों के स्टॉक का सरकारी बीमा हो। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ओर से मंडी समिति समाप्त करने, मंडी में पंजीकृत व्यापारियों को साझेदार रखने की छूट, लखनऊ में व्यापारी भवन निर्माण और व्यापारी एमएलसी बनाने की मांग की जा रही है। संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री एसपी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री केके गुप्ता, जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, अरुण गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शिवम गर्ग, राहुल जैन, राजीव जैन, चंदन जैन, संदीप जैन, राहुल देव, अनुज अग्रवाल, सचिन अग्रवाल मौजूद रहे। प्रदेश के दौरे पर निकले प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

वहीं शाम को घिरोर पहुंचने पर वार्ता के दौरान उन्होंने 60 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन देने की मांग की। बताया कि 22 सितंबर को मुजफ्फर नगर में व्यापारी सम्मेलन हो रहा है। इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। अभिषेक जैन, अविनाश गर्ग, प्रतीक गर्ग, सुनील जैन, शैलेंद्र सोलंकी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed