फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley laden with wood stuck under railway bridge, jammed

Agra News: रेलवे पुल के नीचे फंसी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली, लगा जाम

Mon, 11 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley laden with wood stuck under railway bridge, jammed
कासगंज। आगरा मार्ग पर नदरई के समीप रेलवे पुल के नीचे जलभराव में लकड़ी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली फंस गई। जिसके बाद जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राॅली को बाहर निकलवाया। करीब आधे घंटे तक लोग जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन

नदरई रेलवे पुल के नीचे हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली यहां से गुजर रही थी। जलभराव के कारण मार्ग के गड्ढे का अंदाजा चालक को नहीं हुआ। इस गड्ढे में ट्रैक्टर ट्रॉली फंस जाने से मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। जाम से वाहन चालकों को खासी दिक्कतें हुईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी को बुलवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली बाहर निकलवाया। जिसके बाद जाम खुल सका और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed