{"_id":"5bb5aa5b867a555e0c71ad85","slug":"tractor-driver-hit-bike-sister-killed-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, बहन की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, बहन की मौत, भाई गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। घटना में बहन की मौके पर मौत हो गई जबकि भाई जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। शहर के भीतर बेलगाम ट्रक और ट्रैक्टर बेरोक-टोक घूम रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मोतीकटरा निवासी रेनुका एटा के एमएस हॉस्पिटल में फॉर्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थी। वह अपने भाई सौरभ के साथ बाइक पर एटा के लिए गुरुवार सुबह निकली। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के सेंट जोंस पुल के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी बीच ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल सौरभ को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।